जहानाबाद, अप्रैल 5 -- बुलडोजर हमले के खिलाफ प्रतिरोध की लहर खड़ी करेगा माले नूरसराय की घटना के खिलाफ किया जोरदार प्रतिवाद अरवल, निज संवाददाता। भाकपा माले का 7 वां अरवल जिला सम्मेलन सम्पन्न हो गया। दो दिनों तक चले इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न इलाकों से आए प्रतिनिधियों ने व्यापक भागीदारी की और जिले की राजनीतिक सामाजिक परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा की। सम्मेलन से 35 सदस्यीय जिला कमिटी का चुनाव किया गया तथा सर्वसम्मति से जितेंद्र यादव को पुन: जिला सचिव चुना गया। सम्मेलन के अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए पार्टी के मगध प्रभारी अमर ने कहा कि आज का दौर गंभीर चुनौतियों का दौर है, जिसमें लोकतंत्र, संविधान और जनता के बुनियादी अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। इन परिस्थितियों में माले को अपने आंदोलनों को और तेज करना होगा तथा गांव टोला तक संघर्ष को व...