आरा, मार्च 23 -- आरा, निज प्रतिनिधि। शहर में शहीदे आजम भगत सिंह के 95वें शहादत दिवस पर भाकपा माले का 14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन नागरी प्रचारिणी सभागार आरा में शुरू हुआ। उद्घाटन भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य व बिहार राज्य सचिव कुणाल ने किया। मौके पर जिला सम्मेलन के पर्यवेक्षक भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य रामाधार सिंह, मुख्य अतिथि भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता स्वदेश भट्टाचार्य,पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद, भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद, पार्टी की वरिष्ठ नेत्री मीरा,राज्य कमेटी सदस्य व डुमरांव के पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा,राज्य कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह,राज्य कमेटी सदस्य पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, बक्सर जिला नवीन, अरवल जिला सचिव जितेंद्र यादव सहित कई नेता मौजूद रहे। युद्ध की वजह स...