धनबाद, मई 25 -- बलियापुर पूर्वी पंचायत भवन के पास रविवार को भाकपा माले का विधानसभास्तरीय प्रशिक्षण शिविर हुआ। इसमें सांगठनिक मजबूती व वर्तमान राजनीतिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों की तिजोरी भरने का काम कर रही है। उन्होंने देश में मौजूदा आर्थिक संकट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया। जिला सचिव बिंदा पासवान, आनंदमयी पाल, श्रीराम विश्वकर्मा, शीतल दत्ता, विमल रवानी, गोपाल महतो, शफीक, जमशेद अंसारी, सुनील कुमार महतो, हुसैन अंसारी, सुमन मरांडी, देवाशीष पांडेय, हीरालाल मोदक, मंगल महतो, कृष्णा दां, हीरालाल महतो, प्रकाश महतो, सूरज महतो आदि मौजूद थे। अध्यक्षता कार्तिक प्रसाद ने की। यह भी पढ़ें- संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर भाकपा माले का जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...