आरा, फरवरी 22 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भाकपा माले की बड़हरा प्रखंड इकाई का तीसरा प्रखंड सम्मेलन सरैया स्थित एक सभागार में हुआ। सम्मेलन में संगठन विस्तार और जन मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत किशुन पासवान की ओर से झंडोत्तोलन से हुई। इसके बाद पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य एवं केंद्रीय कमिटी सदस्य कॉमरेड अभ्युदय ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सम्मेलन जिला कमिटी सदस्य एवं पर्यवेक्षक कॉमरेड भोला यादव की देखरेख में आयोजित हुआ। विदाई कमिटी के सचिव कॉमरेड नंदजी ने सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर 25 प्रतिनिधियों ने चर्चा में भाग लिया। सम्मेलन ने सर्वसम्मति से 13 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का गठन किया और नंदजी को पुनः प्रखंड सचिव चुना। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए स्वदेश भट्टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.