धनबाद, दिसम्बर 19 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय रतनपुर में पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर बिनोद बिहारी महतो एवं बिनोद मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं के राजनीतिक जीवन और सामाजिक योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई। उनके संघर्षों से प्रेरणा लेते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। मौके पर स्थाई समिति सदस्य कार्तिक प्रसाद, प्रखंड सचिव गोपाल महतो, कृष्ण प्रसाद महतो, जयजीत मुखर्जी, फटीक चन्द्र मंडल, लाल मोहन महतो, सफीक अंसारी, शंकर महतो, आरिफ अंसारी, श्रीराम विश्वकर्मा, सीताराम कुंभकार, संतोष विश्वकर्मा, आनंद रवानी, बिनोद मुर्मू, राजेश पाल, परेश चन्द्र कुंभकार, मुकेश कुमार दास, एसके बसु, मुन्ना विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.