माले और बीसीकेयू ने ठप की कोल ट्रांसपोर्टिंग
धनबाद, जून 30 -- 11 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले व बीसीकेयू ने सोमवार को संयुक्त रूप से गोलकडीह लोडिंग प्वाइंट से बीएनआर साइडिंग जाने वाली कोयले की ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी। इसके बाद कुइंया प्रबंधन हरकत में आया और आंदोलनकारियों से गोलकडीह कार्यालय में वार्ता की। अधिकांश मुद्दों पर जल्द समाधान की सहमति बनने के बाद ट्रांसपोर्टिंग शुरू हुई। माले जिला सचिव बिंदा पासवान ने आरोप लगाया कि बेड़ा दोबारी कोलियरी में भ्रष्टाचार है और वर्षों से जमे कर्मियों का स्थानांतरण नहीं हो रहा है। पीआर से टीआर का एरियर लंबित है। वार्ता में प्रबंधन की ओर से पीओ देवेन्द्र सिंह, प्रबंधक अनिल कुमार सिंह और नेताओं में तुलसी रवानी, राजेंद्र पासवान, कामता पासवान, पतिपावन मांजी व आतिष चटर्जी शामिल थे। यह भी पढ़ें- धकोकसं ने बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय पर किया विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.