मालूका में मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी, कई ट्रेंनें प्रभावित
चक्रधरपुर, अगस्त 12 -- चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर रेल मंडल के मालुका में सोमवार रात स्लीपर लेकर जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी हो गया जिसके कारण इस रेल मार्ग से होकर चलने वाली टाटा-गुवा के केंदपोसी में कई घंटों तक खड़ी रही। बताया जाता है चाईबासा की और से एक मालगाड़ी डांगोवापोसी की ओर जा रही थी। सोमवार को रात लगभग 8 बजे लूप लाइन में बेपटरी हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद डांगोवापोसी एवं चाईबासा से क्रेन भेज कर बेपटरी हुए माल डिब्बे को अलग किया गया। इस हादसे में 300 स्लीपर और 800 खंभे क्षतिग्रस्त हो गये। बेपटरी से बोगी हटाए जाने के बाद ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो गया। इस घटना के कारण टाटा गुवा मेमू केंदपोसी में खड़ी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.