मालुआ गांव में गरमा धान की फसल पर रहस्यमयी कीट का प्रकोप
घाटशिला, मई 9 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गामारिया पंचायत अंतर्गत मालुआ गांव में इन दिनों गरमा धान की खेती पर एक नए प्रकार का कीट प्रकोप देखने को मिल रहा है। किसानों के अनुसार पकी हुई गरमा धान कटाई से पहले ही अचानक सूखकर नष्ट हो रही है, जिससे किसान भारी चिंता में हैं। किसान आशीष मोहंती, कमल कपाट, मोतीलाल सिंह, मधु बेसरा और दुलाल सिंह ने बताया कि गांव में करीब 150 बीघा में धान की खेती की गई थी। इनमें लगभग 70 बीघा फसल में अज्ञात कीट लगने से धान की बालियां सूखने लगी हैं। किसानों का कहना है कि कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के बाद भी कोई असर नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें- मालुआ गांव में गरमा धान की फसल पर रहस्यमयी कीट का प्रकोप, 70 बीघा फसल सूखने से किसान परेशान किसान आशीष मोहंती ने बताया कि कीट धान के पौधों को नीचे से चूसकर सूखा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.