घाटशिला, मई 9 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गामारिया पंचायत अंतर्गत मालुआ गांव में इन दिनों गरमा धान की खेती पर एक नए प्रकार का कीट प्रकोप देखने को मिल रहा है। किसानों के अनुसार पकी हुई गरमा धान कटाई से पहले ही अचानक सूखकर नष्ट हो रही है, जिससे किसान भारी चिंता में हैं। किसान आशीष महांति, कमल कपाट, मोतीलाल सिंह, मधु बेसरा और दुलाल सिंह ने बताया कि गांव में करीब 150 बीघा में धान की खेती की गई थी। इनमें लगभग 70 बीघा फसल में अज्ञात कीट लगने से धान की बालियां सूखने लगी हैं।

किसानों की चिंता किसानों का कहना है कि कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के बाद भी कोई असर नहीं हो रहा है।किसान आशीष महांति ने बताया कि कीट धान के पौधों को नीचे से चूसकर सुखा दे रहा है। इससे बाली में चावल बनने से पहले ही पौधे नष्ट हो जा रहे हैं। अचानक फैल रहे इस रोग से कि...