पटना, जनवरी 3 -- विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि माली समाज को उचित सम्मान मिलेगा। चाहे फूल मंडी की व्यवस्था प्रत्येक जिले में हो या फुले दंपती को भारत रत्न मिले, बिहार सरकार इसकी पूरी पहल करेगी। माली समाज की जो मांग है वह निश्चित तौर पर पूरा होगा। विधानसभा अध्यक्ष दारोगा राय पथ स्थित फुले स्मारक स्थल पर माली-मालाकार कल्याण समिति की ओर से आयोजित सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के योगदान और त्याग को भुलाया नहीं जा सकता है इनकी जान भी प्लेग जैसे महामारी से लोगों को बचाने और इलाज कराने के दौरान हुई। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि चाहे नारी शिक्षा की बात हो चाहे सत्यशोधक समाज की स्थापना की बात हो सावित्रीबाई फुले की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.