कोडरमा, जनवरी 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। शहर के गीतांजलि बैंक्विट हॉल में माली-मालाकार समाज द्वारा महान समाज सुधारक एवं देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का 195वां जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों की सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने कठिन सामाजिक परिस्थितियों के बावजूद महिला शिक्षा की अलख जगाई और समाज में समानता व जागरूकता का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए, बल्कि बालिका शिक्षा, महिला अधिकार और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी आजीवन संघर्ष किया। वक्ताओं ने केंद्र सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.