गिरडीह, जनवरी 28 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के ग्राम किसगो स्थित माली टोला में बिजली पोल से तार काट दिए जाने के कारण पिछले आठ दिनों से पूरा टोला अंधकार में डूबा हुआ है। इस घटना से बच्चों, बुजुर्गों एवं विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण उमेश माली ने बताया कि गांव के ही नारायण माली एवं निजी मिस्त्री जैकी मण्डल द्वारा जान-बूझकर बिजली पोल से तार काट दिया गया, जिससे पूरे टोला की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पीड़ितों द्वारा विगत 21 जनवरी को विद्युत विभाग में लिखित शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर जब विभागीय मिस्त्री लाइन जोड़ने पहुंचे तब आरोपितों ने उन्हें काम करने से रोका तथा गाली-गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसके बाद ग्रामीणों ने थाना हीरोडीह में आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई ए...