औरंगाबाद, अप्रैल 13 -- कुटुंबा प्रखंड के माली-कठरी पथ की जर्जर स्थिति से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर बिखरी गिट्टियों के कारण पैदल चलना कठिन हो गया है, जबकि बाइक और साइकिल सवार अक्सर फिसलकर गिर रहे हैं और कई लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक सड़क पर गिट्टियां डालकर काम अधूरा छोड़ दिया है। सड़क किनारे बसे कठरी, दशवत बिगहा, पड़ड़िया और कुरगाईन गांव के लोग उड़ती धूल से भी परेशान हैं। दिन भर वाहनों के आवागमन से धूल घरों और दुकानों तक पहुंच रही है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन सिमरी-पुराना भोजपुर पथ धूल से पटी, विभाग मौन कठरी गांव के राजेंद्र मेहता, गोपाल सिंह और विदेंश्वर पासवान ने बताया कि विभागीय अनदेखी के कारण समस्या लगातार बढ़ रही है। पूर्व पंस सदस्य राजनारायण सिंह ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.