बेगुसराय, मई 12 -- गढ़पुरा। मालीपुर बाजार से सोमवार देर शाम नशे की हालत में गांव के ही विनोद चौधरी के पुत्र गोविंद चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सोमवार को संध्या गश्ती में निकली पुलिस ने मालीपुर बाजार से शराब के नशे में चूर गोविंद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...