मालीपाड़ा में बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा स्थापित
पाकुड़, मई 11 -- प्रखंड के मालीपाड़ा मौजा में सोमवार को अमर शहीद बाबा जावरा पहाड़िया उर्फ तिलका माझी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। ग्राम प्रधान जबड़ा पहाड़िया की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आदिम जनजाति समुदाय ने अपने गौरवशाली इतिहास को याद किया। मुख्य अतिथि और अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति (झारखंड) के महासचिव शिवचरण मालतो ने कहा कि तिलका माझी ने अंग्रेजों के खिलाफ समर्पण के बजाय लंबी लड़ाई लड़ी, जिसे दुनिया सलाम करती है। विश्व स्तर पर सेनानियों की सूची में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। वहीं, एक्स आर्मी रामकुमार पहाड़िया ने क्षोभ जताते हुए कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी पहाड़िया क्षेत्रों में स्वच्छ पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने तिलका माझी की जयंती और शहादत दिवस पर राजकीय अवकाश की मांग भी उठाई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.