फरीदाबाद, अप्रैल 23 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज । चार दिन पहले रखा चालक सेक्टर-12 से फैक्टरी मालिक की इनोवा गाड़ी और 18 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। बाद में यह कार बड़खल चौक के पास लावारिश हालत में खड़ी मिली, लेकिन उसमें रखे 18 लाख रुपये गायब थे। सेंट्रल थाना पुलिस ने बुधवार को पीड़ित फैक्टरी मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के तिमारपुर निवासी कपड़ा व्यापारी हर्ष की सेक्टर-24 में इकोरिच फैब्रिक प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्टरी चलाते हैं। 21 अप्रैल को वह अपनी इनोवा कार में सवार होकर सेक्टर-12 स्थित मॉल पहुंचे थे। कार उनका ड्राइवर राहुल चला रहा था, जिसे उन्होंने महज चार दिन पहले ही नौकरी पर रखा था। करीब 11:30 बजे फल खरीदने के लिए वह मॉल के अंदर गए थे। जबकि कार बाहर सड़क पर खड़ी थी। कुछ देर बाद जब वह वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.