नोएडा, जून 2 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेंट्रल जोन की सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मिशन सहयोग अभियान के दौरान गुम हुए 121 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने सभी मोबाइल मंगलवार को उनके मालिकों को सौंप दिए। गुम मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सेंट्रल जोन की सर्विलांस सेल की टीम और सूरजपुर कोतवाली पुलिस द्वारा 121 मोबाइल बरामद किए गए। ये मोबाइल भीड़-भाड़ वाले बाजारों, सब्जी मंडी, साप्ताहिक बाजार, ऑटो, बसों, मेट्रो आदि जगह गुम हुए थे। एक मोबाइल करीब छह साल पहले गुम हुआ था, जिसे पुलिस ने बरामद किया। एडीसीपी ने बताया कि बरामद हुए मोबाइल की कीमत करीब 35 लाख रुपये है। यह भी पढ़ें- साइबर सेल ने खोजे 20 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए पुलिस ने सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल खो...