हल्द्वानी, जून 2 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। मंगलवार को मदनपुर खेमपुर पहुंचे विधायक बंशीधर भगत का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। लोगों ने कहा कि विधायक की वजह से हमें अपने घर और जमीन पर मालिकाना हक मिला है। ज्ञात हो कि मदनपुर खेमपुर में तकरीबन 1951 से 105 बीघा भूमि पर 40 परिवार निवास करते आ रहे हैं। भूमि वर्ग चार की होने की वजह से तमाम योजनाओं से वंचित थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक भगत के प्रयासों से उन्हें भूमिधरी का दर्जा मिल गया है। उन्होंने अन्य कई समस्याएं भी विधायक को बताईं। विधायक भगत ने समाधान कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम सुधीर कुमार, प्रधान निर्मला कांडपाल, भगवान तिवारी, मयंक तिवारी, रेवाधर पांडे, गोपाल पांडे, हरिदत्त पांडे, विनोद बुढलाकोटी, कमल बोरा, अजय कंबोज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...