हजारीबाग, अप्रैल 7 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। डीवीसी कोनार डैम निर्माण के दौरान विस्थापित हुए करीब 10 गांवों के विस्थापितों की सामूहिक बैठक मंगलवार को गोविन्दपुर रोड स्थित हीरामन महतो के आवास पर हुई। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक कैलाश महतो ने की। इसमें हेठली मुरगांव, खरखुन्दो, चितरामो, महतोइया, गरहमुरगी, बनासो नावाटांड, जमनीजारा समेत कई गांवों के लोग शामिल हुए। बैठक में विस्थापन में डीवीसी से मिली जमीन का मालिकाना अधिकार को लेकर चर्चा हुई। कहा गया कि वर्ष 1952-53 के दौरान विस्थापन में डीवीसी द्वारा जो भूमि मिली है, आज तक उसका मालिकाना हक डीवीसी के पास है। विस्थापितों की जमीन का म्यूटेशन नहीं हो पाया है। जिसके कारण जमीन का रसीद भी निर्गत नहीं हुआ है। म्यूटेशन एवं रसीद के अभाव में वे उस भूमि को आपात स्थिति में बेच भी नहीं पाते हैं। इसके अला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.