मालिकाना हक के लिए कोर्ट पहुंचे
नोएडा, मई 14 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी के लोगों ने मालिकाना हक के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनको उम्मीद है कि जल्द उन्हें अपने फ्लैट पर मालिकाना हक मिलेगा। आरोप है कि किसी भी स्तर से मदद नहीं मिलने पर उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली। लोगों ने बताया कि बिल्डर ने मार्च 2015 से फ्लैटों का कब्जा देना शुरू किया था। कुछ फ्लैटों की रजिस्ट्री भी हुई, लेकिन वर्ष 2018 से बिना किसी स्पष्ट सूचना के रजिस्ट्री की प्रक्रिया रोक दी गई। आशीष बिजपुरिया ने बताया कि इस समय करीब 7000 फ्लैटों पर निवासियों को कब्जा दिया जा चुका है, लेकिन सभी पिछले आठ साल से रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- एसआरएस रियल एस्टेट पर धोखाधड़ी का केस दर्ज बिल्डर खरीदारों से पूरा पैसा भी वसूल चुका है जबकि फ्लैटों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.