मालिकाना अधिकार बिंदुखत्ता वालों की दीर्घकालीन आवश्यकता: लोहनी
हल्द्वानी, अगस्त 23 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रदीप लोहनी ने बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने के संबंध में विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने जोर दिया है कि बिन्दुखत्ता के निवासियों को उनकी भूमि पर पूर्ण स्वामित्व और विधिसम्मत मालिकाना अधिकार मिलना इस क्षेत्र की दीर्घकालीन आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह जटिल विषय भूमि, वन, राजस्व और प्रशासनिक प्रावधानों से जुड़ा है, जिसका समाधान किसी एक व्यक्ति के मार्ग या भावनात्मक वक्तव्यों से नहीं बल्कि विधि, तथ्य और प्रशासनिक समन्वय से ही संभव है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को देखते हुए स्थिति आशाजनक है। जनता से आग्रह किया है कि वे व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और मतभेदों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.