मालिकपुर में नहीं आता सफाईकर्मी, बजबजा रही नालियां
मैनपुरी, जून 7 -- एलाऊ। ब्लॉक जागीर क्षेत्र के गांव मालिकपुर में वर्षों से बदहाल पड़ी गली को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया और गली की साफ-सफाई एवं निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की गली कई वर्षों से जर्जर हालत में है। गली में गंदगी, कीचड़, घास-फूस और झाड़ियां उगी हुई हैं, जिससे लोगों का निकलना दूभर हो गया है। ग्रामवासी कमलेश कुमार, प्रदीप यादव, शियाराम सिंह, रमेश कुमार, दुर्गेश सिंह, राधा देवी, विमलेश देवी, शांति देवी, माया देवी ने प्रदर्शन किया। कहा कि गांव की गली की सफाई न होने से घास उग आयी है। सफाईकर्मी नियमित रूप से सफाई करने नहीं आता। जिससे गली में गंदगी और कीचड़ जमा रहता है। दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। संक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.