पीलीभीत, मार्च 22 -- लालपुर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में एक बार फिर हाथियों की आमद से इलाके में हलचल बढ़ी है। हाथियों का झुंड बानगंज बीट से वापस लौटते हुए लालपुर बीट और गढ़ा बीट से होकर माला रेंज के सिद्ध बाबा स्थान पर पहुंच गया। इसके बाद यहां माला नदी किनारे डेरा डाल दिया है। वन विभाग से हुई पुष्टि के मुताबिक हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही हैं। वन दरोगा राम भरत सिंह यादव ने बताया कि हाथियों ने पुनः माला रेंज की ओर रुख किया है। अब रविवार को हाथी सिद्ध बाबा स्थान के पास नदी के आसपास मौजूद हैं। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीम लोगों को जंगल की ओर न जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दे रही है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी गई है। ताकि क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.