पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। लालपुर में माला रेंज की गढ़ा बीट क्षेत्र में नेपाली हाथी के पहुंचने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। गजरौला थाना क्षेत्र के बैजूनागर के पास नदी किनारे हाथी के पदचिह्न देखे जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने हाथी के आने की आशंका जताते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। बैजूनागर के पास नदी के आसपास पदचिह्न पाए गए। जिससे यह संकेत मिला कि हाथी रात में इस क्षेत्र से होकर गुजरा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। वन विभाग के वन दरोगा राम भारत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाथी जंगल क्षेत्र में ही मौजूद है।निगरानी की जा रही है। वहीं, वन विभाग के अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक हाथी की सटीक लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। विभाग की टीमें लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.