बरेली, अप्रैल 2 -- नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का पहला दिन प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में स्वागत, नामांकन से लेकर स्कूल चलो अभियान के नाम रहा। बच्चों के स्वागत में स्कूल सजाए गए तो तिलक लगाकर उनका प्रवेश कराया गया। शिक्षक भी गांव-गांव पहुंचे और बच्चों को स्कूल के लिए तैयार किया। जनप्रतिनिधियों ने भी बच्चों का स्वागत किया। पहले दिन बच्चों को माला पहनाई गई। तिलक लगाकर स्वागत किया गया। पास होकर उच्च क्लास में गए बच्चों व नए प्रवेशित बच्चों को किताबें वितरित की गई। कुछ विद्यालयों में बच्चों को टॉफी-चॉकलेट और मिठाई बांटी गई। हालांकि पहले दिन बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। इस दौरान बच्चों को रुचिकर पकवान मध्याह्न भोजन में खिलाए गए। कई जगह बच्चों को हलवा-पूरी और खीर का वितरण किया गया। कई विद्यालयों में पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ। विद्यालयों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.