खगडि़या, मई 24 -- बेलदौर । एक संवाददाता बाजार से गुजर रहे वाहन संचालकों को रविवार को नगर पंचायत निवासी ओमप्रकाश क्रांति एवं मिथिलेश कुमार मिट्ठू के नेतृत्व में लोगों ने रोक कर माला पहना कर बाजार में तेज गति से वाहन नहीं चलाने एवं इस क्रम में तेज हार्न नहीं बजाने का अनुरोध किया। अनुरोध के तहत वाहन संचालकों को बताया गया कि तिलाठी चौक से लेकर काली स्थान चौक तक सार्वजनिक शिक्षण संस्थानों के अलावा कई निजी शिक्षण संस्थानों का संचालन किया जा रहा है। वाहनों के द्वारा तेज हार्न बजाने से छात्र छात्र छात्राओं को अध्ययन करने में बाधा उत्पन्न होती है। वहीं इसके आस-पास बसे आबादी खासकर दिल के मरीजों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इसके साथ ही संस्थानों के खुलने एवं बंद होने के समय सडकों पर छात्र छात्राओं की संख्या बढ़ जाती है, जिससे तेज गति से वाहन...