माला जंगल में पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, पांच घायल
पीलीभीत, मई 31 -- माधोटांडा। शनिवार को बरेली के रहने वाले फरमान, मुनीर, इलयास, बाबर अली और मो. तालिब बाइफरकेशन घूमने आए थे। शाम को पांचों युवक वापस बरेली जा रहे थे। पीलीभीत हाइवे पर माला रेंज में सिद्ध बाबा स्थल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में पांचों युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए माधोटांडा सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पांच घायल यह भी पढ़ें- मैनपुरी जाते समय बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.