माला के बाद महोफ रेंज में नेपाल के हाथियों का उत्पात
पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत। नेपाल से भारतीय क्षेत्र में आए हाथियों ने माला के बाद महोफ रेंज में घुस कर जमकर उत्पात मचाया। आलम यह रहा कि कई कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए और जंगल में जलापूर्ति के लिए लगी मोटर और आवश्यक संकेतांक भी उखाड़ कर तहस नहस कर दिए। हाथियों की चहलकदमी के कारण जंगल में वन कर्मी भी सहमे रहे। आसपास के इलाके में अलर्ट किया गया है। इन दिनों नेपाल के हाथी भारतीय वन क्षेत्र के अंतर्गत यहां वहां देखे जा रहे हैं। पहले माला क्षेत्र में हाथियों ने अपनी दस्तक दी थी। पर अब हाथियों ने माला के आगे का अपना रास्ता खोज लिया। माला से महोफ रेंज के अंर्तगत जंगल के कंपार्टमेंट में आकर हाथियों ने अपनी चिंघाड़ मारी तो वन कर्मियों में खलबली मच गई। इसके बाद हाथियों ने आसपास पेड़ों तक को हिला डाला। यही नहीं पेड़ों को हिलाए जाने से इन पर लगे कई कैमरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.