माला कालोनी में 16 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
पीलीभीत, अगस्त 9 -- गजरौला। थाना क्षेत्र की माला कालोनी में शुक्रवार रात एक 16 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गुंजन बछार पुत्री आशुतोष बछार के रूप में हुई है। वह अविवाहित थी। परिजनों के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। किशोरी ने अपने घर में लगे पाइप से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। शनिवार सुबह करीब नौ बजे मृतका के पिता आशुतोष बछार ने घटना की सूचना थाना गजरौला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। थानाध्यक्ष गजरौला बृजवीर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.