मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पौधों का वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रांची, जून 7 -- रांची, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, रांची द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पौधा वितरण अभियान चलाया गया। इस दौरान रांची महिला महाविद्यालय, एमएलसी सेंटर न्यू पतरा गोंदा, विभिन्न सरकारी कार्यालयों तथा स्टोर पर आने वाले ग्राहकों के बीच पौधों का वितरण किया गया। कंपनी की इस पहल को लोगों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। स्टोर पर आने वाले ग्राहकों को भी पौधे भेंट कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया गया। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रतिनिधियों ने कहा कि पौधा वितरण अभियान का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना और अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना है। यह भी पढ़ें- प्रकृति के संरक्षण को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.