मालाकुंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार घायलों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला
देहरादून, अगस्त 31 -- ऋषिकेश। बदरीनाथ नेशनल हाईवे स्थित मालाकुंठी में दो वाहनों की टक्कर हो गई। इस दौरान घायल अवस्था चार लोग कार में फंसे गए। सोमवार सुबह ब्यासी पुलिस चौकी से इस हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पहुंची। भारी वाहन से भिड़ंत में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे घायल अवस्था में चार लोग कार में ही फंस गए। इनमें तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल था। आवश्यक उपकरणों और तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए टीम ने कार में फंसे सभी चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.