मालसी रेंज में स्वच्छता अभियान
देहरादून, जून 6 -- देहरादून। देहरादून वन प्रभाग की मालसी रेंज में रेंजर सुचि चौहान के नेतृत्व में लंबीधार-किमाड़ी मार्ग पर शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। वन विभाग के कार्मिकों, फायर वाचरों तथा स्थानीय सहयोगियों ने मिलकर वन क्षेत्र और एलकेडी मार्ग के आसपास फैले प्लास्टिक, कांच, थर्माकोल सहित अन्य अजैविक कचरे को एकत्र कर उसके निस्तारण की व्यवस्था की। वन विभाग के अनुसार प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा के निर्देश पर वन क्षेत्रों में नियमित स्वच्छता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे जंगलों में कूड़ा न फैलाएं, क्योंकि इससे पर्यावरण और वन्यजीवों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह भी पढ़ें- मालसी रेंज में स्वच्छता अभियान, वन क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक कचरा विभाग ने चेतावनी दी कि वन क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.