वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। 'महामना मालवीय मिशन' के स्थापना दिवस पर गुरुवार को बीएचयू स्थित मालवीय भवन में शहर इकाई की तरफ से स्थापनोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिशन के उद्देश्यों, उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया गया। बीएचयू इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष विजयनाथ पाण्डेय ने कहा कि वस्तुतः मालवीय मिशन काशी हिंदू विश्वविद्यालय की पूरक संस्था है। जहां एक ओर विश्वविद्यालय विद्या की विभिन्न विधाओं में विशेषज्ञ तैयार करने में लगा है, वहीं मालवीय मिशन महामना की ज्योति से पूरे देश को अलौकिक करने में संलग्न है। शहर इकाई अध्यक्ष हर्ष सिंह ने बताया कि वनवासी क्षेत्र अनपरा में 65 बच्चों के लिए छात्रावास चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आयुर्वेद संकाय के पूर्व प्रमुख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.