चंदौली, अप्रैल 2 -- पड़ाव(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद राजघाट स्थित मालवीय पुल पर गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे बोलेरे खराब हो गई। जिससे वाहनों का पहिया थम गया। धीरे-धीरे वाहनों की लंबी कतार लग गई और पड़ाव चौरहे पर भीषण जाम लग गया। वाहनों के रुक जाने से पैदल निकलने की जगह नहीं थी। जिससे लोग जाम में फंस गए। पुलिस जाम छुड़ाने में जुटी रही।राजघाट स्थित मालवीय पुल पर गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे बोलेरे खराब होने से आवागमन बाधित होने लगा। देखते ही देखते पुल पर जाम लगने लगा और पड़ाव चौराहे पर भी वाहनों की कतार लग गई। जिससे चौराहे से वाराणसी मार्ग सहित रामनगर, बहादुरपुर और पीडीडीयू नगर मार्ग पर करीब दो-दो किमी तक वाहनों के पहिए थम गए। चौराहे पर तो जल्दी निकलने के चक्कर में आड़े तिरछे वाहनों से जाम की स्थिति और खराब हो गई। मुख्य मार्ग के साथ ही सर्विस...