वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी। मालवीय पुल पर रविवार शाम करीब पौने छह बजे दार्जिलिंग के सेकेंड डिवीजन नॉर्थ प्वाइंट टुकवार की 23 वर्षीय युवती चढ़ गई। वह गंगा में कूदने जा रही थी। लोगों की भीड़ जमा थी, लोग उसे रोक रहे थे। तभी अचानक एक राहगीर आया, झटपट रेलिंग पर चढ़ा और उसे पीछे से खींचकर बचा लिया। आदमपुर चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय ने बताया कि युवती इंफ्लुएंसर है। अपने साथी की किसी बात से आहत होकर जान देने जा रही थी। उसे उतारकर समझाया गया। परिजनों को सूचना दी गई है। वह पांडेयपुर में किराये पर रहती है। इस घटना के दौरान आधे घंटे तक पुल पर जाम लग गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...