मालवीय पुल पर आज रात 10 बजे से बंद हो जाएगा आवागमन
चंदौली, जून 16 -- पड़ाव हिन्दुस्तान संवाद। चंदौली से वाराणसी को जोड़ने वाले गंगा पर बने राजघाट मालवीय पुल के ड्रेनेज स्पॉउट एक्सपेंशन ज्वाइंट का मरम्मत कार्य मंगलवार की रात दस बजे से शुरू हो जाएगा। इस दौरान पुल पर आवागमन बंद हो जाएगा। पड़ाव पर पुल के पास बैरिकेडिंग की जा रही है। पुल पर मरम्मत का कार्य 13 अगस्त तक चलेगा इस दौरान पुल पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। रात्रि 10:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक रोजाना पुल के जॉइंट्स की मरम्मत कड़ाई संस्था की ओर से किया जाएगा ।इसके लिए यातायात पुलिस ने जिले में रूट डायवर्जन कर दिया है। यह भी पढ़ें- राजघाट पुल सोमवार रात कुछ देर के लिए अचानक बंद कर दिया गया। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। हालांकि, कुछ देर बाद ही आवागमन चालू होने से राहत मिली। सभी वाहन पड़ाव से रामनगर और रिंगरोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.