मालवीय नगर होटल अग्निकांड : होटल मालिक समेत तीन के खिलाफ पुलिस ने दाखिल किया आरोपपत्र
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नई दिल्ली। मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश होटल में भीषण अग्निकांड के मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को होटल मालिक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ साकेत कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। तीन जून को हुई घटना में 13 विदेशियों समेत 22 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और पूरक आरोपपत्र भी दाखिल किया जा सकता है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अरीबा खान की अदालत ने आरोपपत्र पर विचार के लिए तीन सितंबर का दिन निर्धारित किया है। पुलिस ने आरोपपत्र में होटल मालिक लोकेश बजाज, होटल के अकाउंटेंट बताए गए जय मिश्रा और कुक केसर नेगी को आरोपी बनाया है। मंगलवार को जय को न्यायिक हिरासत से अदालत में पेश किया गया। होटल मालिक लोकेश बजाज भी न्यायिक हिरासत में है, लेकिन फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। वहीं, तीसरे आरोपी केसर को अदालत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.