प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच मालवीय नगर में बुधवार रात ट्रांसफॉर्मर फुंकने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 24 घंटे तक बिजली और पानी संकट झेलने के बाद नाराज लोगों ने गुरुवार शाम अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद रात करीब नौ बजे नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, जिसके दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई गई। यह भी पढ़ें- बिजली संकट: भड़के लोग, अधिकारियों का घेराव कियाबिजली संकट का प्रभाव मालवीय नगर में बुधवार रात ट्रांसफॉर्मर फुंकने के बाद इलाके में अंधेरा छा गया। इससे मालवीय नगर, लोकनाथ, भारती चौक और चौक के आसपास के कई मोहल्लों में बिजली गुल रही। बिजली न रहने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का साम...