पीटीआई, मार्च 22 -- दिल्ली पुलिस ने 54 वर्षीय महिला को अपनी दोनों बेटियों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला साउथ दिल्ली के मालवीय नगर का है। 6 मार्च को पुलिस को आरोपी महिला के घर से दोनों बेटियां मृत हालात में मिली थीं, वहीं मां भी बेहोश हालात में एक अन्य कमरे में मिली थीं। पुलिस ने शुरुआती जांच में आशंका जताई थी कि महिला ने दोनों बेटियों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या करने की कोशिश की होगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मां, जिसने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, उसे उसकी चिकित्सा और मनोरोग जांच के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुरुआत में इसे 'हत्या और आत्महत्या के प्रयास' का संदिग्ध मामला माना था और हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस घटनाक्रम की जांच के लिए महिला के बयान दर्ज करने का इंतजार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.