मालवीय नगर आगजनी के पीड़ित परिवारों को मुआवजा देगी दिल्ली सरकार, किसे कितना मिलेगा
नई दिल्ली, जून 4 -- दिल्ली सरकार ने मालवीय नगर में होटल में लगी आग में मारे गए और घायल हुए लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। इसके अनुसार, मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल लोगों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल का दौरा कर इस दुखद अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों और उनके परिवार वालों से बातचीत की। इसके अलावा डॉक्टरों से घायल लोगों के इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल अधिकारियों के समन्वय से घायलों के इलाज के खर्च की व्यवस्था की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम संभव देखभाल मिले। मुख्यमंत्री ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.