नई दिल्ली, जून 14 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। मालवीय नगर अग्निकांड में गिरफ्तार रसोइया केसर सिंह नेगी को न्याय देने की मांग को लेकर रविवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया। उत्तराखंड लोक मंच के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में गढ़वाल हितैषिणी सभा, उत्तराखंड होटल संगठन व अलग-अलग सामाजिक संगठन शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और निर्दोषों को न्याय दिया जाए। वहीं, नेगी की रिहाई की मांग को लेकर भी आवाज उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने सबसे पहले अग्निकांड में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों ने नेगी व उनके परिवार को समर्थन दिया। इसमें कई समूह उत्तराखंड से भी प्रदर्शन में शामिल होने आए थे।प्रदर्शनकारियों में नेगी की गिरफ्तारी को लेकर भी रोष दिखा। मंच के अध्यक्ष बृजमोह...