मालवीय नगर अग्निकांड के बाद गाजियाबाद में भी सख्ती, 21 होटलों को नोटिस जारी
नई दिल्ली, जून 9 -- गाजियाबाद में दमकल विभाग के अभियान के दौरान सोमवार को 21 होटलों को नोटिस जारी किए गए । दिल्ली के मालवीय नगर में हुए हादसे के बाद से दमकल विभाग होटल, गेस्ट हाउस में दमकल की व्यवस्थाओं की जांच कर रहा है। गाजियाबाद में इस साल के पहले पांच महीने में एक हजार से ज्यादा जगहों पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। आग लगने से हुए हादसों में पांच लोग जान भी गंवा चुके हैं। इसके बाद भी जिले में लोग लगातार लारवाही बरत रहे हैं। तीन जून को दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में आग लगने की घटना के बाद भी लोगों ने सबक नहीं लिया है। इस हादसे के बाद जिले में दमकल विभाग ने जांच अभियान शुरू किया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सोमवार को जिले के तीनों जोन में चलाए 48 होटल, गेस्ट हाउस और रेस्तरां की जांच की गई। अलग-अलग टीमों ने दमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.