मालवीय नगर अग्निकांड: वापस ली जाएगी 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' पॉलिसी, 21 लोगों की मौत के बाद कपिल मिश्रा का एलान
पीटीआई, जून 3 -- मालवीय नगर के एक होटल में भीषण आग की घटना के बाद दिल्ली सरकार ने अपनी 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' पॉलिसी 2026 (Bed and Breakfast Policy) को आधिकारिक तौर पर वापस लेने का फैसाल किया है। इसके साथ ही इस स्कीम के तहत दिल्ली में चल रहे सभी होटल और मकानों की जांच करने का भी फैसला लिया गया है। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने यह जानकारी दी है। मालवीय नगर के जिस होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई उसका संचालन 'बी एंड बी' पॉलिसी के तहत ही हो रहा था। फ्लोरिश स्टे के नाम के इस होटल में आग की घटना में जान गंवाने वालों में 11 विदेशी नागरिक भी हैं।पॉलिसी के तहत लाइसेंस पाने वाले सभी प्रतिष्ठानों की जांच कपिल मिश्रा ने बताया कि 'हम आधिकारिक तौर पर 'बी एंड बी' पॉलिसी को वापस लेने जा रहे हैं। इसके अलावा इस पॉलिसी के तहत लाइसेंस पाने वाले सभी प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.