मालवीय नगर अग्निकांड: आग लगते ही शटर बंद कर भाग गया था कुक, न ही किया था अलर्ट
नई दिल्ली, जून 7 -- हौजरानी स्थित अवैध होटल 'फ्लरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट' (बीएंडबी) में हुए भीषण अग्निकांड की जांच के तहत मालवीय नगर थाना पुलिस ने होटल के रसोइये केशव नेगी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि होटल में आग लगते ही रसोइया शटर बंदकर भाग निकला था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के समय केशव होटल के रेस्त्रां की रसोई में मौजूद था। आरोप है कि इलेक्ट्रिक चूल्हा चालू करते ही तेज आवाज के साथ आग भड़क उठी। इसके बाद उसने न तो कर्मचारियों और मेहमानों को सतर्क किया और न ही बचाव का प्रयास किया, बल्कि बाहर निकल गया। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने बेसमेंट का जालीदार शटर बंद कर दिया था, जिससे वहां मौजूद लोग अंदर फंस गए। दमकलकर्मियों को बेसमेंट से छह शव बरामद हुए थे।दो दिन की पुलिस रिमांड पर केशव पुलिस का मानना है कि उसकी लापर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.