मधुबनी, फरवरी 3 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। मधुबनी लौकहा मेन रोड पर जटही चौक के पास मंगलवार को अफरातफरी मच गई। जब मोड़ पर सड़क पर उतर रहे एक मालवाहक वाहन की चपेट में आने से खुटौना की ओर जा रहे एक बाइक सवार बाल बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों का यह कहना है कि यह मोड़ लगातार हादसों का केंद्र बनता जा रहा। सड़क किनारे जमीन पर अवैध कब्जा बढ़ने से अतिक्रमण भयावह स्थिति में आ गया है। रास्ता संकीर्ण होने के कारण वाहनों को मोड़ लेने में कठिनाई होती है। इससे दुर्घटना की शंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है। ताकि भविष्य में बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.