वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी, संवाद। लंका थाना क्षेत्र नुआवं गांव के सामने हाइवे पर शनिवार को बाइक पर बैठी महिला मालवाहक से टक्कर लगने के बाद छिटककर गिर गईं। पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद। हादसे में पति को हल्की चोट आईं। राजातालाब थाना क्षेत्र के कोइली निवासी विनोद कुमार 40 वर्षीय पत्नी शकुंतला के साथ ससुराल चंदौली बाजार से घर लौट रहे थे। नुआवं के समीप एक मालवाहक से साइड लग गया। इससे बाइक से शकुंतला नीचे गिर गईं। पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जबकि विनोद बाइक समेत कुछ दूर जा गिरे। पत्नी का शव देख वह बेसुध हो गए। सूचना पर लंका पुलिस पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.