मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- हथौड़ी/औराई। औराई-सीतामढ़ी एनएच-22 पर कटौझा पुल के निकट शुक्रवार की दोपहर एक मालवाहक ऑटो और हाईवा की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हथौड़ी क्षेत्र के पितौझिया निवासी मनोज सहनी (27) के रूप में हुई है। घायल को लोगों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया। दूसरी ओर बेदौल ओपी ने हाईवा को जप्त कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं मृतक का शव घर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...