वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मालवाहक वाहनों में अब व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) और इमरजेंसी हेल्प बटन लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह व्यवस्था एक जनवरी से लागू होगी। परिवहन विभाग पंजीयन, परमिट नवीनीकरण, फिटनेस और प्रदूषण जांच के दौरान इन उपकरणों की जांच करेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके तहत नेशनल परमिटयुक्त गुड्स वाहनों सहित अन्य वाणिज्यिक वाहनों में एआईएस-140 मानक के अनुसार व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और आपातकालीन सहायता बटन का लगाया जाना जरूरी होगा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ, प्रशासन) मनोज प्रसाद वर्मा ने बताया कि निर्धारित प्रक्रियाओं के दौरान वाहन में वीएलटीडी और इमरजेंसी हेल्प बटन के फिटमेंट के साथ-साथ उनके एक्टिवेशन की स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.