मालवाहकों के जाम को देखते हुए आधी रात तक खुला रहेगा सोनौली बॉर्डर
महाराजगंज, सितम्बर 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर पिछले एक सप्ताह से लगे मालवाहकों के जाम को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। नेपाल के कारोबारियों की परेशानी को देखते हुए मंगलवार को हुई बैठक में बॉर्डर को देर रात तक खोलने पर सहमति बनी। अब मालवाहक रात एक बजे तक नेपाल की ओर जा सकेंगे।नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ के कारण काठमांडू समेत अन्य प्रमुख शहरों की ओर जाने वाले कई मार्ग बाधित हो गए थे। इसके चलते सोनौली सीमा पर मालवाहकों की लंबी कतार लग गई और पिछले एक सप्ताह से जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम के कारण नेपाल के कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार शाम भारत और नेपाल के कस्टम, पुलिस, एसएसबी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.