देहरादून, अप्रैल 30 -- देहरादून में कई इलाकों के नाम बदले जा रहे हैं। गढ़ी कैंट क्षेत्र में अंग्रेजी शासन की याद दिलाने वाले नाम जल्द बदले जाएंगे। गढ़ी कैंट बोर्ड की ओर से पारित प्रस्ताव जल्द मध्य कमान को भेजा जाएगा। इसमें प्रमुख सड़कों और जगहों का नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने का सुझाव दिया गया है। क्लेमेंटाउन के नए नाम शौर्य नगर का प्रस्ताव दिया गया है। गढ़ी कैंट बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्ताव के मुताबिक मालरोड का नाम द्रोणाचार्य मार्ग, यंग रोड का नाम मेजर सोमनाथा मार्ग, बीचर रोड का नाम मेजर धन सिंह थापा मार्ग, शेक्सपीयर रोड का नाम एनके भवानी मार्ग, मैकफेरसन रोड का नाम मेजर धन सिंह थापा मार्ग, मेसीनटायर रोड का नाम मेजर सोमनाथ मार्ग रखने का सुझाव दिया गया है। यह भी पढ़ें- दून में आधी रात मुठभेड़; पुलिस ने एक बदमाश म...